खजनी: वन क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी गोला ने बड़हलगंज में चलाया विशेष अभियान, सभी गाड़ियों की की गई जांच
वन क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी गोला द्वारा सोमवार की शाम 5 बजे बड़हलगंज में विशेष अभियान चलाया गया। ये अभियान मुख्य रूप से वन्य जीवों की तस्करी को रोकने के लिए चलाया गया है। वन क्षेत्राधिकारी द्वारा बताया गया कि ये अभियान हमेशा चलाया जाएगा ताकि अपने क्षेत्र में वन्य जीवों की तस्करी को रोकने का पूरा प्रयास जारी रहेगा।