खजनी: गोला के कालीचौरा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, ढखवा निवासी मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक के कालीचौरा निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को दोपहर मे करीब 12 बजे के आसपास मौत हो गई। बहन के मौत की सूचना पाकर पहुंचे भाई ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।