खजनी: खजनी कस्बे में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन अयोध्या से आए व्यास ने भक्त शिरोमणि ध्रुव की कथा का किया वर्णन
खजनी कस्बे में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन व्यासपीठ से अयोध्या से पधारे भागवताचार्य पंडित प्रदीप मिश्र ने उपस्थित श्रद्धालु श्रोताओं को भक्त शिरोमणि ध्रुव के कथा का रसपान कराया। भक्त शिरोमणि ध्रुव की कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि भक्त ध्रुव सुनीति के पुत्र थे। एक बार सुरुचि ने बालक ध्रुव को यह कहकर राजा उत्तानपाद की गोद से उतार दिया।