धनबाद नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी मेयर प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी। इसी क्रम में पूर्व मेयर एवं जेएमएम-माले समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर सिंदरी से माले विधायक चंद्रदेव महतो भी मौजूद रहे। घोषणा पत्र जारी करते हुए चंद्रशेखर अग्रवाल ने शनिवार की दोपहर 1 बजे कहा कि उनका