बिछिया: झिगराघाट पुल पर सुरपन उफनी, अंजनियां-बम्हनी मार्ग घंटों थमा; तेज बहाव में भी लकड़ी पकड़ने उतरे ग्रामीण
अंजनियां से बम्हनी-बंजर मार्ग पर झिगराघाट पुल से यह तस्वीर सामने आई है। जहां 26 सितंबर, दिन शनिवार को बारिश के बाद सुरपन नदी का जलस्तर बढ़ गया और पुल के ऊपर करीब डेढ़ फीट पानी बहता नजर आया। इस बीच सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पुल पर आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध रहा। फिलहाल जलस्तर कम होने के बाद आवागमन शुरू हो गया है l यहां मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा l