चकाई: चकाई में पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर अवर निबंधक ने डीडराइटरों का भ्रम दूर किया, काम पर लौटने की अपील की
Chakai, Jamui | Aug 19, 2026 प्रखंड मुख्यालय स्थित अवर निबंधन कार्यालय में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली को लेकर डीडराइटरों व स्टाम्प वेंडरों के कार्य बहिष्कार के बीच बुधवार को 12 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।अवर निबंधन पदाधिकारी नवलेश रजक ने अपने कार्यालय कक्ष में वसीका नवीस संघ के अध्यक्ष दशरथ राय, सचिव गोवर्धन सिंह और अन्य डीडराइटरों के साथ वार्ता की। इस दौरान अवर निबंधक पदाधिकारी ने नई व्