सिकंदरा: सिकंदरा के सूर्या ओवरब्रिज का पुल क्षतिग्रस्त, सड़क की जांच करने पहुंची दिल्ली की टीम ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन
सिकंदरा कस्बे के सूर्या ओवरब्रिज पर बारिश के कारण कानपुर से इटावा जाने वाली लेन धंसने से आवागमन बंद है। इसके चलते इटावा की ओर जाने वाले वाहनों को पुल के नीचे से होकर गुजरना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त पुल की जांच के लिए पूर्व में भी कई टीमें पहुंच चुकी हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मंगलवार को करीब तीन बजे दिल्ली से एक बार फिर विशेषज्ञों की ट