तमकुही राज: लबनिया झारही के पास कुशीनगर पुलिस की पशुतस्करों से मुठभेड़ में दो लोग घायल, अवैध तमंचा बरामद, CO ने दी जानकारी
शनिवार को कुशीनगर पुलिस की पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया झारही नाले के पास पशुतस्करों से मुठभेड़ हो गयी। जिसमें एक 25 हजार रुपये के इनमिया अभियुक्त सहित दो तस्कर घायल हो गये। जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस उनके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर विधिक कार्रवाई कर रही है। जिसकी जानकारी सीओ तमकुहीराज अमित सक्सेना ने दी है।