प्रतापगढ़: सुवंशा बाजार के स्टेट बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गए युवक का टप्पेबाजों ने ₹90,000 उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी
रोह खुर्द गांव निवासी खलील अहमद के यहां शादी के कार्यक्रम में आए उनके दामाद सलीम शेख पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी ज्ञानपुर भदोही बृहस्पतिवार की शाम सुवंशा बाजार स्टेट बैंक में लगे एटीएम से पैसा निकालने के लिए गया तो वहां पर मौजूद चार की संख्या में टप्पे बाजो ने एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद दूसरे एटीएम से 90 हजार रुपए निकल गया।