अवैध नशीली गोलियों के मामले में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व में 5000 गोलियां बरामद की थीं। बुधवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसारअब फरार आरोपी सुनील कुमार को भी पकड़ लिया गया है। मामले में पूछताछ जारी है।