ज्ञानपुर: मध्य प्रदेश से भटक कर आई महिला को ज्ञानपुर थाना पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया
थाना ज्ञानपुर क्षेत्र में तैनात पीआरवी 5530 की टीम ने एक मानवतापूर्ण कार्य करते हुए एक भटकी हुई मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को उसके परिजनों से मिलाया है।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त होकर भटक रही है। पुलिस टीम ने महिला को अपने साथ थाने ले जाकर उसकी पहचान करने का प्रयास किया।