अमरोहा: गांव मुंडा इम्मा में राशन डीलर की दुकान के लिए प्रशासन ने कराया चुनाव, पुलिस फोर्स रहा मौजूद
Amroha, Amroha | Dec 28, 2024 बीते दिनों अमरोहा जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने सदर तहसील क्षेत्र के गांव मुंडा इम्मा के ग्रामीणों की शिकायत पर राशन डीलर की दुकान को निलंबित कर दिया था। आज शनिवार की सुबह करीब 11:00 बजे तहसील से प्रशासन की टीम गांव मुंडा अम्मा पहुंची और राशन डीलर की दुकान का चुनाव कराया इस दौरान गांव वालों ने अपने मत का स्वतंत्र होकर प्रयोग किया।