अमरोहा: देहात थाने के बंबूगढ़ चौराहे पर बीट हाउस का उद्घाटन जिला अधिकारी ने एसपी की मौजूदगी में किया, पुलिस कर्मी तैनात
Amroha, Amroha | Dec 28, 2024 आज शनिवार की दोपहर करीब 1:00 बजे अमरोहा जिला अधिकारी निधि गुप्ता ने एसपी कुवंर अनुपम सिंह की मौजूदगी में बंबूगढ चौराहे पर बीट हाउस का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान अमरोहा एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि बीट हाउस में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और मोहल्ले के लोगों से भी लगातार वार्ता पुलिसकर्मी द्वारा की जाएगी।