अमरोहा: जिले में तेज हवा के साथ दूसरे दिन भी हुई बारिश, बढ़ी ठंड से लोग हुए परेशान
Amroha, Amroha | Dec 28, 2024 कल शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 बजे से ही अमरोहा जिले में मौसम का मिजाज बदला है। और तेज हवा के साथ आज दूसरे दिन यानी शनिवार की सुबह करीब 11:00 बजे भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस बारिश से ठंड बढ़ गई है और लोग अपने-अपने घरों में छुप गए हैं। लोग बारिश से परेशान हो गए हैं। वही बारिश से गेहूं की फसल को फायदा है।