बिहार: दीपनगर फोर लाइन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुआ जख्मी, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Jan 25, 2024 दीपनगर फोर लाइन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डोमन महतो का पुत्र अजीत कुमार जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जख्मी के परिजन ने बताया कि वह दीपनगर फोर लाइन के पास शौच के लिए जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।