बिहार: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर लहेरी थाना, बिहार थाना सहित जिले के सभी थानों में दिलाई गई शपथ
Bihar, Nalanda | Jan 25, 2024 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर लहेरी थाना, बिहार थाना सहित जिले के सभी थानों में गुरुवार को पुलिस कर्मियों द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाए रखने और सभी मतदान में अपनी भागीदारी को लेकर शपथ लिया गया। शपथ ग्रहण के दौरान सभी पुलिसकर्मियों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि हर चुनाव में खुद मतदान करेंगे और लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे ।