बिहार: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर हरदेव भवन के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Bihar, Nalanda | Jan 25, 2024 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हरदेव भवन सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत सरकार का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य लोगों को सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई गई।