बिहार: पावापुरी मेडिकल कॉलेज की छात्राओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में जिलाधिकारी ने की कार्रवाई की अनुशंसा
Bihar, Nalanda | Jan 25, 2024 7 दिसंबर 2023 को पावापुरी मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने संस्थान के डॉ. विजेंद्र प्रसाद, डॉ. निर्मल कुमार, डॉ. जितेश और डॉ. अजय पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मामले की जांच में छात्राओं के आरोप की पुष्टि हुई है। संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गई है ।