बिहार: समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर DM ने 16 लोगों की समस्याएं सुनीं, निदान के लिए पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश
Bihar, Nalanda | Jan 25, 2024 जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने गुरुवार को जनता दरबार में 16 लोगों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। धनेश्वर घाट के एक आवेदक ने बताया कि उनके पूर्व से निर्मित मकान की चहारदीवारी निर्माण में पड़ोसी द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। मामले में एसडीओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है ।