कानपुर: कल्याणपुर में रेलवे स्टेशन से घर जा रहे युवक के साथ हुई लूट
कल्याणपुर रेलवे स्टेशन से घर जा रहे युवक के साथ लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने युवक का मोबाइल और उसकी जेब में रखे 2245 रुपए लूट लिए। पीड़ित युवक का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने थाने पहुंचा तो कल्याणपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया, थाने में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है ।