कानपुर: दिव्यांग मतदाताओं का सम्मेलन आयोजित, ब्रेल बैलट के साथ सक्षम ऐप और हेल्पलाइन नंबर की दी गई जानकारी
दिव्यांग मतदाताओं का नेहरू नगर में सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करते हुए ब्रेल बैलेट की जानकारी दी गई, और ये भी बताया गया कि, घर पर ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। एडीएम सिटी ने बताया कि दिव्यांगों को सक्षम एप, हेल्पलाइन नंबर-1950, दिव्यांगजनों के लिए बूथ मे व्हीलचेयर, दिव्यांग मित्र, ब्रेल बैलट की पूरी जानकारी दी।