अनवरगंज थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि, उप निरीक्षक शमशाद अहमद के नेतृत्व में वारंटी अभियुक्त इरशाद को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को जेल भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।