कानपुर: सम्राट अशोक महान जयंती पर निकाली गई जन चेतना यात्रा, बुद्धा पार्क कल्याणपुर से हुआ यात्रा का शुभारंभ
भारत की एकता एवं अखंडता के प्रतीक विश्व के महानतम सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सम्राट अशोक क्लब भारत शाखा कानपुर के तत्वाधान में समस्त राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान में जनचेतना यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का शुभारंभ कल्याणपुर स्थित इन्द्रा नगर से हुआ यात्रा का समापन मोतीझील लाजपत भवन में होगा।