कानपुर: कानपुर में लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासनिक अफसर निमंत्रण लेकर पहुंचे मतदाताओं के घर
लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रशासनिक अवसर हर तरीके के जतन अपना रहे हैं। किदवई नगर विधानसभा में आने वाले क्षेत्रों में अक्सर मतदाताओं के दरवाजे पर निमंत्रण लेकर पहुंचे और मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। पिछले कुछ चुनाव में कानपुर में मतदान का प्रतिशत काफी खराब रहा है जिसको लेकर प्रशासनिक अफसर मतदाताओं से मतदान करने कीअपील कर रहे हैं।