कानपुर: रावतपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई मौत,पिता ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
रावतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपाला टावर पी ब्लॉक में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्याकर जलाने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता का आरोप है कि पहले उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई और फिर आग लगा दी गई।