जहानाबाद: पखनपुरा गांव: बेटा न होने पर दो गोतनियों की पिटाई, ससुरालवालों पर गंभीर आरोप
जिले के पखनपुरा में बेटा नहीं होने पर दो गोतनियों रीता और रीमा कुमारी के साथ ससुरालवालों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों महिलाएं घायल हैं और सदर अस्पताल में इलाजरत हैं। पीड़ितों ने पति, देवर और सास-ससुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एक महिला ने गर्भावस्था के दौरान भी मारपीट का आरोप लगाया। प्रशासन ने इलाज के बाद कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।