भभुआ: कैमूर पुलिस ने बीते 24 घंटे में जिले के विभिन्न स्थानों से 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Bhabua, Kaimur | Nov 25, 2025 जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में जिले के विभिन्न जगहों से कैमूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार की दोपहर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कैमूर पुलिस ने बताया वारंट में 3 शराब सेवन में 2 हत्या प्रयास में 2 लूट के कांड में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।