भभुआ: भभुआ मोहनिया पथ पर मरीचाव आईटीआई कॉलेज के पास सीएनजी ऑटो पेड़ से टकराने से सात लोग घायल, इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Nov 25, 2025 भभुआ मोहनिया पथ पर मरीचाव आईटीआई कॉलेज के पास सीएनजी ऑटो को पेड़ में टकराने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की बताई जाती है। घायलों ने बताया कि सभी लोग सीएनजी ऑटो पर सवार होकर भभुआ के लिए आ रहे थे। तभी सड़क हादसा हुआ और इसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। समय से सदर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया।