भभुआ: मोकरी गांव के पास सड़क पार कर रहा एक बालक को बाइक ने मारी टक्कर, घायल
Bhabua, Kaimur | Nov 25, 2025 मोकरी गांव के पास सड़क पार कर रहा एक बालक को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया जहां गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार 3:30 बजे की बताई जाती है। जो भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी सीताराम यादव के 7 वर्षीय पुत्र हरिओम कुमार बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि बच्चा स्कूल से पढ़ कर आया तो बगल में हार्वेस्टर चल रहा था देखने के लिए सड़क पार कर रहा था।