भभुआ: भभुआ अंसारबीला में अवकाफ कमेटी के सदस्यों के साथ सेक्रेटरी ने की बैठक
Bhabua, Kaimur | Nov 25, 2025 मंगलवार को 1 बजे भभुआ अंसारबीला में अवकाफ कमेटी के सदस्यों के साथ सेक्रेटरी रमजान अंसारी के नेतृत्व में बैठक की गई। वहीं बैठक में वक्फ बोर्ड के तहत सभी सदस्यों को निर्देश दिया गया कि जो अपना रजिस्ट्रेशन मदरसा बोर्ड में नहीं कराए हैं तो वह शीघ्र करा लें। इसके साथ ही हर प्रखंड में चिन्हित सदस्यों को अपना कार्य पूरा करने के लिए 5 दिसंबर तक का टारगेट दिया गया।