कोईलवर: कोईलवर में नो एंट्री में ट्रकों की एंट्री का वीडियो वायरल, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
कोईलवर थाना मोड़ की तरफ से डिवाइडर क्रॉस कर कपिल देव चौक की ओर नो एंट्री में ट्रकों के प्रवेश करने का 1 वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है कि कुछ ट्रक नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक एप नहीं करता है। वायरल वीडियो शुक्रवार की शाम7:30 सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है।