थानागाजी: थानागाजी में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बरामद हुए देशी कट्टा व कारतूस
थानागाजी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई कर युवक दौलतराम मीणा (24) निवासी बाछड़ी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रामस्वरूप के नेतृत्व में गश्त के दौरान संदिग्ध युवक की तलाशी में 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया।