खेड़ली में गौतस्करी की कोशिश नाकाम, गौ रक्षकों ने छुड़ाई गाय खेड़ली क्षेत्र में देर रात गौतस्करी का मामला सामने आया, जहां कथित तस्कर एक गाय को वाहन में भरकर ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर सक्रिय हुए गौ रक्षकों ने पीछा कर वाहन को रुकवाया और गाय को मुक्त कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक मौके से फरार हो गया।