हनुमानगढ़: टाउन में सर्दी की दस्तक के साथ चोरों का आतंक, चोरों ने एक घर और दुकान को बनाया निशाना
टाउन में सर्दी की शुरुआत के साथ ही चोरों की सक्रियता बढ़ने लगी है। रात के अंधेरे में बेखौफ घूम रहे चोर अब घरों और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। जहां बाइक सवार तीन संदिग्धों ने एक घंटे के अंतराल में चोरी की दो वारदातों को अंजाम देने का प्रयास किया। चोर एक किराना दुकान से करीब 58 हजार रुपए की नकदी समेटकर फरार हो गए।