चकरनगर: चकरनगर इलाके के मंदिर 2100 दीपों से जगमगाए, पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार देर रात चकरनगर मंडल के विभिन्न मंदिरों में 2100 दीप प्रज्वलित किए। कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबी आयु की कामना की। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मंडल महामंत्री सोनू गौतम ने जानकारी शेयर की है।