पटना ग्रामीण: पटना में डीएम ने लोक शिकायत निवारण एवं लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम से संबंधित मामलों की समीक्षा की
पटना जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने लोक शिकायत निवारण एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम से संबंधित मामलों की समीक्षा की। सभी लोक प्राधिकारों एवं अधिकारों को आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश भी पटना जिला अधिकारी ने दिया है। मामले को लेकर बताया गया कि 103 मामलों में लोक प्राधिकार के विरुद्ध आर्थिक दंड लगाया गया है।