पटना ग्रामीण: जक्कनपुर में होटल में संदिग्ध गतिविधि मिलने पर 2 संचालक गिरफ्तार, 12 से पूछताछ जारी
महिला थाना में एक कांड के अनुसंधान के क्रम में जक्कनपुर थाना क्षेत्र में दो होटल में संदिग्ध गतिविधि पाई जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद जक्कनपुर थाने में कांड दर्ज करते हुए इस मामले में दो होटल संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार रात 8:51 बजे मामले की जानकारी पटना सदर SDPO 1 अभिनव ने दी है।