पटना ग्रामीण: कुर्जी में आवारा कुत्तों का आतंक, कई बच्चे हुए शिकार
इन दिनों कुर्जी में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है। कुर्जी में करीब 4 बच्चों को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है। आवारा कुत्तों के शिकार बने इन छोटे-छोटे बच्चों को उनके गार्जियन न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सोमवार शाम करीब 4:00 बजे बच्चों के परिजनों ने बताया कि सभी बच्चों को आवारा कुत्तों ने चेहरे पर काटा है।