पटना ग्रामीण: पटना के NMCH अस्पताल में भर्ती मरीज के पैर की उंगलियों को चूहों ने कुतरा
NMCH में हड्डी रोग विभाग में भर्ती एक मधुमेह रोगी के पैर की उंगलियों को चूहों ने कुतर दिया है। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है जबकि यह घटना सोमवार को मीडिया के सामने तब आई जब मरीज ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी।