सुनेल: सुनेल क्षेत्र में विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सुनेल क्षेत्र में शुक्रवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ताल्लुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष व सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अमितेश कुमारी के मार्गदर्शन में कांदलखेड़ी खेड़ी व बोरखेड़ी मे विधिक शिविर आयोजित किए गए।इस दौरान आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई।