सुनेल: कुंडला प्रताप में 100 बीघा चारागाह भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
सुनेल क्षेत्र के ग्राम पंचायत मगीसपुर के कुंडला प्रताप गांव में गुरुवार को तहसीलदार अज़हर बेग के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने 100 बीघा चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया है।तहसीलदार ने बताया है कि गांव के पास स्थित चारागाह भूमि पर अतिक्रमियो ने अवैध कब्जा कर अतिक्रमण कर रखा था।जिस पर कार्रवाई करते हुए सावल मशीन की मदद से अतिक्रमण को हटाया गया।