निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में रॉयल्टी ठेके के कर्मचारियों पर बदमाशों ने किया हमला, पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच
निंबाहेड़ा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां रॉयल्टी ठेके के कर्मचारियों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बंदी में एक लाख रुपये देने से इनकार करने पर बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर धमकी दी और दो कर्मचारियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में एक का पैर तक तोड़ दिया गया। करीब 20 से 25 हथियारबंद बदमाश नाके पर पहुंचे और सरकारी बुक्स व ढाई हजार लुटे।