निम्बाहेड़ा: भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण, जिला प्रमुख व पूर्व विधायक रहे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी रहे।