निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में घोड़ी दाना पर जुआ खेलते 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, नकद राशि और सामग्री की गई जब्त
निम्बाहेड़ा कसाई मोहल्ले में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घोड़ी दाना पर जुआ खेलते 22 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 65,720 रुपये नकद और 6 घोड़ी दाना जब्त किए हैं। जिसकी जानकारी शुक्रवार को सायं करीब साढ़े 7 बजे प्रेस नोट जारी कर दी गयी। यह कार्रवाई एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी बद्रीलाल राव के निर्देशन में हुई।