निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा-मंगलवाड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ओवरटेक कर रही बस ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत और पांच घायल
निंबाहेड़ा के मंगलवाड़ मार्ग पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक निजी बस ने ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। कार में सवार सभी युवक सादलखेड़ा से निंबाहेड़ा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मृतक युवक की पहचान धरियावद निवासी सलमान के रूप में हुई है।