निम्बाहेड़ा: नाकाबंदी में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से जब्त की गई 23 टन अवैध खैर की लकड़ी
निम्बाहेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 23 टन 820 किलो अवैध खैर की लकड़ी जब्त की है। ट्रक में गीली और छिली हुई लकड़ी भरी हुई थी। मौके से ट्रक चालक और खलासी को गिरफतार किया गया, जो मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के रहने वाले हैं। जिसकी जानकारी शनिवार को रात साढ़े 8 बजे प्रेस नोट जारी कर दी गयी।