निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में भगवान श्री मिनेश की जयंती धूमधाम से मनाई गई, मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने की शिरकत
निंबाहेड़ा में रविवार को मीणा समाज ने भगवान श्री विष्णु के प्रथम अवतार श्री मिनेश की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। भव्य शोभायात्रा में महिलाएं कलश लेकर चलीं, जबकि युवा डीजे पर लोकगीतों पर थिरके। शोभायात्रा अंबानगर सभा स्थल पहुंची, जहां मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने समाज में शिक्षा और एकता पर जोर देते हुए छात्रावास निर्माण का आश्वासन दिया।