ललितपुर: मिलावट खोरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने करीब दो कुंतल घी बरामद कर सैंपल जांच के लिए भेजा
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जेल चौराहे के पास जिला प्रशासन की मिलावट खोरी पर बड़ी कार्रवाई एसडीएम सदर ने जेल चौराहे पर बस रुकवा कर उसमें जा रहे घी को उतरवाया बस में करीब 200 लीटर किलोग्राम से अधिक देसी घी जा रहा था एसडीएम सदर ने घी को बस से नीचे उतरवाया और खाद्य विभाग अधिकारी को जांच के निर्देश दिए अधिकारियों ने घी के सैंपल भर के जांच के लिए लैब भेज दिए हैं