ललितपुर: महिला आयोग की सदस्या अर्चना पटेल ने जनसुनवाई के दौरान कहा, महिलाओं को अपने हक और अधिकारों के लिए स्वयं जागरूक होना होगा
महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं को लेकर महिला आयोग की सदस्या ललितपुर में जनसुनवाई कर रही थी जनसुनवाई के दौरान पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों पर अर्चना पटेल ने कहा है अपने हक और अधिकार के लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना चाहिए जब तक कि हम अपने हक और अधिकार के लिए नहीं लड़ेंगे कोई कितना भी जगाता रहे कुछ नहीं होगा पहले हमें स्वयं जागरूक होना होगा।