जगदलपुर: मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की, प्रभारी कलेक्टर भी शामिल हुए
मुख्य सचिव अमिताभ जैन द्वारा सोमवार को दोपहर 3 बजे विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के रेल परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण तथा फारेस्ट क्लियरेंस प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही रेलवे ओव्हरब्रिज निर्माण क्रियान्वयन एवं अन्य विषयों की समीक्षा की गई। इस दौरान ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव एवं उद्योग सचिव श्री रजत कुमार मौजूद रहे।